सागर में NEET 2026 परीक्षा की तैयारियां तेज, कलेक्टर प्रतिभा पाल ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

सागर (मप्र)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा को लेकर सागर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। परीक्षा की तैयारियों के तहत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने जिले के प्रमुख परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पांच प्रमुख परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रों पर शीतल पेयजल, छाया, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था और कक्षाओं में पंखों की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की सक्रिय निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शौचालयों की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।

ये भी पढ़े – सागर विश्वविद्यालय में टेनिस कोर्ट का लोकार्पण, खिलाड़ियों को नई सुविधा

सागर में NEET परीक्षा के लिए कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, उत्कृष्ट विद्यालय (बस स्टैंड), शासकीय कन्या महाविद्यालय, आर्मी पब्लिक स्कूल मकरोनिया रोड और केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 शामिल हैं।परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, आभूषण और किसी भी प्रकार की स्टेशनरी परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। केवल पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी।परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों को NTA द्वारा काला बॉल प्वाइंट पेन केंद्र पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।कलेक्टर ने कहा कि सभी परीक्षार्थी समय का पालन करें और नियमों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – सागर: नगर निगम का डिजिटल एक्शन, POS चालान से स्वच्छता पर सख्ती

  • sagar-neet-2026-exam-preparation-collector-inspection-centres-guidelines-nta-exam-mp
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गायों से भरा ट्रक पकड़ा: पुलिस ने वाहन किया जब्त

    खरगापुर/ दित्यपाल राजपूत: टीकमगढ़ जिले के खरगापुर क्षेत्र में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर