दमोह: हटा में लाखों की चोरी का खुलासा, रिश्ते के साले ने ही रची साजिश, जेवरात बरामद

दमोह: हटा थाना क्षेत्र के नवोदय वार्ड में हुई लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि यह चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि पीड़ित के रिश्ते के साले ने ही अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर अंजाम दी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया पूरा माल बरामद कर लिया है।फरियादी मोतीलाल साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 अप्रैल को उनकी भतीजी की शादी हटा के एक निजी मैरिज गार्डन में हुई थी। शादी के दौरान घर पर उनके साले, दामाद और अन्य रिश्तेदार रुके हुए थे।

शादी से लौटने के बाद जब परिवार ने अलमारी चेक की तो उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब मिले। इसके बाद रिश्तेदारों के जाने के बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया।पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की और एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने हिंडोरिया निवासी मनीष साहू को पूछताछ के लिए बुलाया। सख्ती से पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने एक नाबालिग के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।आरोपियों ने चोरी किए गए जेवरात हटा-रुसल्ली मार्ग पर एक पुलिया के नीचे जमीन में गाड़ दिए थे, जिन्हें पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया। बरामद माल की कीमत करीब 4 लाख 71 हजार रुपए बताई गई है।

ये भी पढ़े – दमोह: आंधी-तूफान में कच्ची दीवार गिरने से महिला की दर्दनाक मौत

  • damoh-hatta-theft-case-busted-relative-brother-in-law-arrested-jewellery-recovered
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना