
हमीरपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े कोतवाली से कुछ ही दूरी पर एक महिला के साथ टप्पेबाजी की वारदात हो गई। टप्पेबाजों ने महिला को “लक्ष्मी प्राप्ति” का झांसा देकर ठगी की घटना को अंजाम दिया।मिली के अनुसार, टप्पेबाजों ने महिला को झांसा देकर उसके सोने के झुमके और करीब एक हजार रुपये ठग लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता रोती-बिलखती हुई सदर कोतवाली पहुंची और पूरी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही दरोगा नवीन त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और बिना महिला सिपाही के ही पीड़िता को साथ लेकर टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र और संभावित रास्तों में जांच की। आरोपी महिला को पहले जिला अस्पताल के पास भी ले गए थे और वहां अपने साथी से मिलवाने के बाद वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।
घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के इस्लामिया इंटर कॉलेज के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।
ये भी पढ़े – बिजनौर: युवक की गोली मारकर हत्या, जुलाहपुर जंगल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
- hamirpur-daylight-tapebazi-woman-looted-near-kotwali-cctv-captured-case-investigation










