किसनों के लिए कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले प्रतिनिधि

भोपाल /आदित्य शंकर तिवारी: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात कर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश में चल रहे गेहूं उपार्जन कार्य के दौरान किसानों को आ रही परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।

समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित

मुलाकात के दौरान किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने में हो रही दिक्कतों,  खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्थाओं,  बारदाने की कमी,  तुलाई में देरी और भुगतान संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए,  ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अधिकारियों को आवश्यक निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उपार्जन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस दौरान किसानों के हित से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई और कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें: http://भोपाल में कलेक्टर की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

  • cm-mohan-yadav-meets-farmer-delegation
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका

यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका