इंदौर/आदित्य शंकर तिवारी: इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक उन्नत, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से निरंतर आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। Police Setu’ ऐप से संबंधित पुलिस अधिकारियों की जानकारी और उनसे संपर्क होगा और आसान। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशानुसार, डीसीपी ज़ोन-02 श्री कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में दो नए अत्याधुनिक ‘Prakhar’ पोर्टल एवं ‘Police Setu’ ऐप का निर्माण किया गया है।
बेइंदौर में बेहतर पुलिसिंग व आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बनाएं गए इन दोनों ऐप्स/पोर्टल का लोकार्पण, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 01 मई 2026 को आयोजित कार्यक्रम में किया गया। अब अपराधियों एवं संदिग्धों की पहचान हेतु सीसीटीवी फुटेज का एआई बेस्ड तकनीक से लैस Prakhar ऐप से मिनटों में जाएगा एनालिसिस।
‘Prakhar’ पोर्टल के माध्यम से शहर में लगे विभिन्न CCTV कैमरों के फुटेज का त्वरित विश्लेषण। अपराधियों की पहचान एवं ट्रैकिंग में अत्यंत सहायक। जांच प्रक्रिया को तेज, सटीक एवं प्रभावी बनाने में मददगार।
‘Police Setu’ ऐप के माध्यम से आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकसित। किसी भी घटना या दुर्घटना की स्थिति में संबंधित थाना क्षेत्र व अधिकारी के साथ ही बीट में तैनात पुलिसकर्मियों की जानकारी तुरंत उपलब्ध करवाना। पुलिस अधिकारियों व कार्यवाही के संबंध में जानकारी आसानी से प्राप्त। पुलिस एवं जनता के बीच समन्वय और विश्वास को मजबूत करने में सहायक।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीकों का उपयोग पुलिसिंग को अधिक स्मार्ट, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाता है। इन ऐप्स के माध्यम से अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम नागरिकों को त्वरित एवं बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति में, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आरके सिंह, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 श्री कुमार प्रतीक, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-01 श्री कृष्ण लालचंदानी, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-03 श्री राजेश व्यास, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-04 श्री आनंद कलादग़ी, पुलिस उपायुक्त (क्राइम/ट्रैफिक) श्री राजेश त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण आदि भी मौजूद रहे और सभी उक्त ऐप/पोर्टल को देखकर कहा कि ये पुलिस व आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी और सहायक होंगे।
इंदौर पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे नवाचारों को बढ़ावा देते हुए स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
- indore-police-launches-prakhar-ai-portal-and-police-setu-app-for-smart-policing










