रतलाम पुलिस की साइबर अपराध पर सख्ती, हर थाने में साइबर डेस्क और साइबर योद्धा तैनात

रतलाम: जिले में बढ़ते साइबर फ्रॉड और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रतलाम पुलिस ने सभी थानों में साइबर डेस्क संचालित की हैं। आमजन की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक थाने पर प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों, जिन्हें साइबर योद्धा नाम दिया गया है, की तैनाती की गई है।

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीटिंग हॉल में शुक्रवार को साइबर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर अपराधों में तत्काल कार्रवाई करने, पीड़ितों की ठगी गई राशि वापस दिलाने और शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हर साइबर शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग कर पीड़ितों को जल्द राहत पहुंचाई जाए। कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार, उप पुलिस अधीक्षक महिला सेल श्री अजय सारवान तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आनंद सोनी भी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण सत्र में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह, आरक्षक राहुल पाटीदार और आरक्षक मोर सिंह डामोर ने विस्तृत जानकारी दी। इसमें नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, समन्वय पोर्टल का उपयोग, बैंकिंग समन्वय के जरिए ठगी गई राशि होल्ड या रिफंड कराने की कार्यवाही, डिजिटल साक्ष्य संकलन और केस फॉलोअप की तकनीकी जानकारी शामिल रही।

ये भी पढ़े – सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षक वीरसिंह देवड़ा, रतलाम एसपी कार्यालय में सम्मान समारोह

  • ratlam-police-cyber-desk-workshop-amit-kumar-
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    महिला आरक्षण पर अमरपाटन विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह का समर्थन, कहा– लोकतंत्र में जरूरी है महिलाओं की भागीदारी

    मैहर/भोपाल/मध्य प्रदेश विधानसभा:  मध्यप्रदेश विधानसभा में सोमवार को महिला…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या सीहोर प्रशासन बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, जो नर्मदा में रोज जान जोखिम में डाली जा रही है?

    क्या सीहोर प्रशासन बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, जो नर्मदा में रोज जान जोखिम में डाली जा रही है?

    महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

    महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

    ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

    ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

    श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

    श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

    पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा

    पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा