छतरपुर: महोबा रोड लूटकांड में बड़ी कार्रवाई, ₹3000 के इनामी पांचवें आरोपी को लवकुश नगर पुलिस ने दबोचा

छतरपुर: थाना लवकुश नगर पुलिस ने महोबा रोड पर अनाज व्यापारी से लूट की घटना में शामिल ₹3000 के इनामी पांचवें अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को पुलिस टीम ने दबिश देकर पकड़ा और उसके पास से संबंधित सामग्री भी बरामद की गई है।

यह मामला 18 मार्च 2026 का है, जब महोबा मंडी से अनाज बेचकर लौट रहे व्यापारी विनय शिवहरे और उनके साथी इल्लु गुप्ता के साथ लूट और मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ₹3000 के इनाम की घोषणा की गई थी और विशेष टीम गठित कर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी।

ये भी पढ़े – छतरपुर: गौरिहार में सामूहिक विवाह से पहले हल्दी-मेंहदी रस्म, बना उत्सव जैसा माहौल

पुलिस ने इससे पहले इस मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनमें राज वर्मा अहिरवार, अयान खान, बबलू कुशवाहा उर्फ डेंजर और महेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। इनके पास से ₹90,000 नकद, दो आईफोन, 12 बोर का देशी कट्टा, कारतूस और पल्सर मोटरसाइकिल सहित करीब ₹3 लाख की संपत्ति बरामद की गई थी।

अब पुलिस ने इस घटना में शामिल पांचवें आरोपी अक्कन उर्फ आशिफ पुत्र लियाकत खान निवासी पठान मोहल्ला, महोबा को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से बैग सहित अन्य सामग्री बरामद हुई है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह लूट, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने और छेड़छाड़ जैसे मामलों में भी संलिप्त रहा है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़े – छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अप्रैल में 9 बदमाश गुंडा सूची में शामिल, 2 पर जिला बदर प्रस्तावित

  • chhatarpur-lavkushnagar-mahoba-road-loot-arrest-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना