42 साल की सेवा के बाद शिक्षिका श्रीमती रीना सिंह बघेल सेवानिवृत्त, हरनामपुर में भावभीनी विदाई

हरनामपुर: माध्यमिक शाला हरनामपुर की सहायक शिक्षिका श्रीमती रीना सिंह बघेल 42 वर्षों की लंबी और गौरवशाली शिक्षकीय सेवा के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गईं। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में कर्मचारी कल्याण कोष के जिलाध्यक्ष राजमणि पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही शिव शंकर श्रीवास्तव, सुभाष चौरसिया, विष्णु प्रताप सिंह, अशोक तिवारी, संदीपनी विद्यालय के प्राचार्य दिनेश पुरी गोस्वामी, मनोज अवधिया, बीआरसी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी राम नरेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – मैहर: रामनगर में 84 जोड़ों का सामूहिक विवाह, योजना से मिला सहारा

समारोह में सभी अतिथियों और सहकर्मियों ने श्रीमती बघेल को शाल, श्रीफल और पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की।कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की। कई वक्ताओं ने कहा कि उनका पूरा जीवन विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण को समर्पित रहा है।

समारोह का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरनामपुर परिसर में किया गया, जहां पूरे स्थल को फूलों और रंगीन सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था।

ये भी पढ़े – मैहर के नेहरू सेंचुरी विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह, 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित

  • harnampur-teacher-reena-singh-baghel-retirement-farewell
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना