लखनऊ में 3 मई को ग्रीन रन, 1500 से ज्यादा प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

लखनऊ:  3 मई को ग्रीन रन का आयोजन किया जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की पहल पर यह दौड़ ग्रीन कॉरिडोर पर आयोजित होगी। प्रतियोगिता झूलेलाल वाटिका से न्यू डालीगंज ब्रिज तक 3.5 किलोमीटर मार्ग पर कराई जाएगी।

दौड़ की शुरुआत सुबह 6 बजे फ्लैग ऑफ के साथ होगी। आयोजन में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। महिला और पुरुष प्रतिभागी एक साथ इसमें हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता को 18-30 वर्ष, 30-50 वर्ष और 50+ आयु वर्ग में विभाजित किया गया है। इसके अलावा युगल दौड़ के लिए 172 जोड़ों ने पंजीकरण कराया है।

प्रतिभागियों की सुविधा के लिए रूट पर 4 हाइड्रेशन प्वाइंट बनाए गए हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट और मेडल दिए जाएंगे, जबकि विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

ये भी पढ़े – लखनऊ ट्रैफिक जाम पर हाईकोर्ट सख्त, अफसरों को स्थायी समाधान का निर्देश

  • lucknow-green-run-3-may-lda-green-corridor-event
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

मेरठ की IPS अदिति सिंह ने देशभर में बनाई खास पहचान, टॉप 100 पुलिस अफसरों की सूची में नाम

मेरठ की IPS अधिकारी अदिति सिंह ने अपनी कार्यशैली…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता