लखनऊ में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आम आदमी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, विधानसभा घेराव से पहले पुलिस ने रोका, कई कार्यकर्ता हिरासत में

लखनऊ: स्मार्ट मीटर और मनमानी बिजली बिलिंग के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। हजरतगंज स्थित शक्ति भवन के सामने सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए और सड़क पर बैठकर विरोध जताया।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं से मनमाने बिल वसूले जा रहे हैं, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा घेराव की ओर बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ताओं और जिलाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

आम आदमी पार्टी की जिलाध्यक्ष इरम रिजवी ने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं को अनसुना कर रही है और स्मार्ट मीटर के जरिए लोगों पर अनावश्यक बिलिंग का बोझ डाला जा रहा है।पुलिस ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

ये भी पढ़े – लखनऊ: विधानसभा के सामने महिलाओं की एकजुटता का प्रदर्शन, मशाल यात्रा में दिखा राजनीतिक रंग

  • lucknow-aap-protest-smart-meter-billing-issue-hazratganj-shakti-bhawan-police-detained-workers
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?