जबलपुर पुलिस की बड़ी सफलता: शातिर नकबजन सोनू उर्फ नागिन चौधरी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, 20 से अधिक चोरी के मामलों का खुलासा

जबलपुर:  पुलिस ने शातिर नकबजन गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सोनू उर्फ नागिन चौधरी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का माल, सोने-चांदी के जेवरात और एक मोटरसाइकिल सहित करीब 4 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना अधारताल क्षेत्र में दो नकबजनी और थाना भेड़ाघाट क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों से पूछताछ में इन मामलों को स्वीकार किया गया है।बरामदगी में 15 ग्राम सोना, 60 ग्राम चांदी और चोरी गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (MP-20 NW 9892) शामिल है। तीनों मामलों में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़े – जबलपुर: गोहलपुर में वाहन चेकिंग के दौरान विवाद, पार्षद से जुड़े व्यक्ति से कहासुनी के बाद थाने में हंगामे की स्थिति

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू उर्फ नागिन चौधरी (जबलपुर), विनय चक्रवर्ती (नरसिंहपुर) और सुरेन्द्र गौंड (जबलपुर) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सोनू उर्फ नागिन चौधरी के खिलाफ शहर में 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।घटना का खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस टीम बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों को रोककर पूछताछ कर रही थी। कागजात प्रस्तुत न करने और संदेह के आधार पर जांच में चोरी की पुष्टि हुई।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। टीम में थाना अधारताल पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कांबिंग गश्त में 222 वारंट तामील, वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार

  • jabalpur-adharatal-bhedaghat-theft-bust-sonu-nagin-chaudhary-arrest
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    भोपाल: भाजपा प्रदेश कार्यालय में संभाग प्रभारियों संग संगठनात्मक समीक्षा बैठक

    भोपाल/आदित्य शंकर तिवारी: भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में प्रदेश…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

    TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

    क्या बंगाल में होने जा रहा है बड़ा खेला ? शुरूआती रुझानों में आगे निकली बीजेपी, दीदी क्या फिर बना पाएंगी सरकार   

    क्या बंगाल में होने जा रहा है बड़ा खेला ? शुरूआती रुझानों में आगे निकली बीजेपी, दीदी क्या फिर बना पाएंगी सरकार   

    ब्रांणवाणी EXCLUSIVE: हाई-वोल्टेज चुनाव के बाद आज काउंटिंग डे, 5 राज्यों में सियासी समीकरण तय करेगी जनता का जनादेश

    ब्रांणवाणी EXCLUSIVE: हाई-वोल्टेज चुनाव के बाद आज काउंटिंग डे, 5 राज्यों में सियासी समीकरण तय करेगी जनता का जनादेश

    मैहर/परसिय: अवैध बालू कारोबार का भंडाफोड़, माइनिंग इंस्पेक्टर की जांच से हड़कंप

    मैहर/परसिय: अवैध बालू कारोबार का भंडाफोड़, माइनिंग इंस्पेक्टर की जांच से हड़कंप