उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती का बड़ा ऐलान, 7,994 पदों पर निकली वैकेंसी; 29 दिसंबर से आवेदन शुरू

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के 7,994 पदों पर बड़ी भर्ती का ऐलान किया गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।  आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थी 4 फरवरी 2026 तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वही उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने PET-2025 परीक्षा उत्तीर्ण की है।

ये भी पढ़े – वृंदावन में बन रहा आस्था का अद्भुत केंद्र: चंद्रोदय मंदिर का साउथ ब्लॉक तैयार, भव्यता देख चकित हो रहे श्रद्धालु

यह पूरी भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी और अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा। पदों के आरक्षण के अनुसार, अनारक्षित वर्ग के लिए 4,165 पद, अनुसूचित जाति के लिए 1,446 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 150 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1,441 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 792 पद निर्धारित किए गए हैं।

इस भर्ती को प्रदेश में युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में आने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़े – लखनऊ में अखिलेश यादव ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट टॉपर्स को दिए लैपटॉप, सरकार पर साधा निशाना

  • up-lekhpal-recruitment-2026-7994-posts-upsssc-apply-online
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मेरठ की IPS अदिति सिंह ने देशभर में बनाई खास पहचान, टॉप 100 पुलिस अफसरों की सूची में नाम

    मेरठ की IPS अधिकारी अदिति सिंह ने अपनी कार्यशैली…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता