
शामली: जिले में आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार-प्रसार रैली को रवाना किया गया।
रैली को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश इंद्रप्रीत सिंह जोश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से अपील की कि अधिक से अधिक लोग राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामलों का निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर कराएं।
जनपद न्यायाधीश ने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों का त्वरित और सुलह-समझौते के माध्यम से समाधान करना है। इस बार करीब पौने दो लाख मामलों को निस्तारण के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इस अवसर पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिविल जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित कई न्यायिक अधिकारी और बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। रैली के माध्यम से लोगों को लोक अदालत की जानकारी दी गई और अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
ये भी पढ़े – CEIR पोर्टल के जरिए शामली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 128 मोबाइल बरामद
- shamli-national-lok-adalat-9-may-rally









