लखनऊ: मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने वीसी के जरिए की साप्ताहिक समीक्षा, किसानों के पंजीकरण और खनन कार्यों में तेजी के निर्देश

लखनऊ: मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने बताया कि 2,88,70,495 किसानों के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 77.43 प्रतिशत किसानों का फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण किया जा चुका है। उन्होंने निर्देश दिए कि इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा अंश निर्धारण के कार्य में भी तेजी लाई जाए।

बैठक में वेटलैंड्स एवं रामसर साइट्स के चिन्हांकन की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि तालाबों का संरक्षण पर्यावरणीय संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है। जिन जिलों द्वारा अभी तक सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है, वे जनपद स्तरीय वेटलैंड कमेटी की बैठक कर तत्काल जानकारी प्रेषित करें। जनपद, तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर हेलीपैड की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने शेष जिलों को शीघ्र प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को भेजने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े – अखिलेश यादव के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, बोले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी- “बयान हताशा और राजनीतिक पराजय की कुंठा का परिणाम”

खनन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए नियमित समीक्षा पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि पट्टों की लंबित धनराशि समय से जमा कराई जाए तथा ईंट भट्ठा संचालकों से विनिमय शुल्क की वसूली सुनिश्चित की जाए। साथ ही परिवहन एवं खनन विभाग के समन्वय से प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। बालू एवं मौरंग के लंबित स्टॉक लाइसेंसों को शीघ्र स्वीकृत करने को कहा गया।

बैठक में बताया गया कि 99.95 प्रतिशत अंश निर्धारण कार्य पूर्ण कर हरदोई जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। वहीं 98 प्रतिशत से अधिक प्रगति के साथ शाहजहांपुर, हमीरपुर, पीलीभीत, महोबा, अमरोहा, बहराइच, मुरादाबाद, ललितपुर एवं बदायूं शीर्ष 10 जिलों में शामिल हैं। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – जेवर एयरपोर्ट को हरा-भरा और आधुनिक स्वरूप देने के निर्देश, टर्मिनल के सामने होगी आकर्षक लैंडस्केपिंग

  • up-chief-secretary-weekly-review-vc-farmer-registry-mining-instructions-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना