
पटना/बिहार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पटना आगमन पर राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय नेता नितिन नबीन और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष का भी पटना एयरपोर्ट पर अभिनंदन किया गया।
एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही, जिन्होंने तीनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। पटना पहुंचने के बाद अमित शाह और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार देर शाम राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर पहुंचे.
जहां उन्होंने बजरंगबली की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश और देश की सुख, शांति, समृद्धि और तरक्की की कामना की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पूजा-अर्चना की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर नितिन नबीन और बी.एल. संतोष भी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े – ब्रेकिंग न्यूज: हमीरपुर में बड़ा हादसा: यमुना नदी में नाव पलटने से 6 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- patna-amit-shah-samrat-choudhary-hanuman-temple-visit









