गौ-सुरक्षा और जनहित के खिलाफ फैसला: बैतूल की कड़ाई पंचायत में कचरा डंपिंग योजना पर फिर खड़ा हुआ विवाद

बैतूल: कड़ाई ग्राम पंचायत में शहर का कचरा डंप करने की प्रस्तावित योजना के खिलाफ ग्रामीणों और पशुपालकों ने मोर्चा खोल दिया है। स्थानीय लोगों ने इस योजना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि यह निर्णय जनहित और गौ-सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि खुले में कचरा डंप करने से गौवंश प्लास्टिक और जहरीला कचरा खाकर बीमार हो सकते हैं। उन्होंने पुराने अनुभवों का हवाला देते हुए बताया कि पूर्व में गोठाना क्षेत्र में ऐसी ही लापरवाही के कारण कई गायों की अकाल मृत्यु हो चुकी है। साथ ही, शाहपुर के कोयलारी की उस घटना का भी जिक्र किया गया जहां कचरे में छिपे विस्फोटकों की चपेट में आने से गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गया था।

कचरा डंपिंग से होने वाले पर्यावरणीय खतरों को लेकर भी ग्रामीणों ने चेतावनी दी है। आवेदन में कहा गया है कि कचरे से निकलने वाला दूषित पानी भूजल को प्रदूषित करेगा, जिससे क्षेत्र में महामारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है। गौरतलब है कि यह मामला पहले भी हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है, जहां से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी हुए थे। ग्रामीणों ने मांग की है कि डंपिंग स्थल को आबादी और गौचर भूमि से दूर रखा जाए, स्थल की बाड़ेबंदी हो और कचरे का वैज्ञानिक तरीके से बायो-ट्रीटमेंट सुनिश्चित किया जाए।

ये भी पढ़े – बैतूल: चिचोली के वार्ड 7 में पानी संकट पर राहत, हर्ष भुसारी के हस्तक्षेप से पहुंचे टैंकर

  • betul-kadai-gram-panchayat-protest-against-garbage-dumping-plan-brahmandwani/
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    रतलाम: बिनोली फंटा रोड पर तीन बाइक सवारों की टक्कर, 3 घायल, डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल

    रतलाम: थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गत बिनोली फंटा रोड पर…

    आगे पढ़ें
    रतलाम: जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, हाटपिपलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    रतलाम: कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाए…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद भारी हिंसा, हावड़ा में बमबाजी और शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या

    पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद भारी हिंसा, हावड़ा में बमबाजी और शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या

    “ऑपरेशन सिंदूर की गूंज बरकरार, भारतीय सेना का ऐलान- देश की संप्रभुता पर नजर उठाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब”

    “ऑपरेशन सिंदूर की गूंज बरकरार, भारतीय सेना का ऐलान- देश की संप्रभुता पर नजर उठाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब”

    पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

    पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

    ममता बनर्जी का चुनाव परिणामों पर बड़ा हमला: 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं, बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र प्रभावित, हम चुनाव नहीं हारे”

    ममता बनर्जी का चुनाव परिणामों पर बड़ा हमला: 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं, बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र प्रभावित, हम चुनाव नहीं हारे”

    CAA की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में आज से अंतिम सुनवाई शुरू, 200 से अधिक याचिकाओं पर फैसला तय करेगा नागरिकता कानून का भविष्य

    CAA की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में आज से अंतिम सुनवाई शुरू, 200 से अधिक याचिकाओं पर फैसला तय करेगा नागरिकता कानून का भविष्य