छतरपुर नगरपालिका में दलालों का आतंक: पीएम आवास और लाड़ली बहना योजना के नाम पर अवैध वसूली

छतरपुर: नगरपालिका छतरपुर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की आड़ में अवैध वसूली का खेल धड़ल्ले से जारी है। प्रधानमंत्री आवास योजना और लाड़ली बहना योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर बाहरी दलालों द्वारा गरीब महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाया जा रहा है। आरोप है कि इन योजनाओं के फॉर्म भरवाने और प्रक्रिया आगे बढ़ाने के एवज में जरूरतमंदों से 100 से लेकर 500 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, नगरपालिका परिसर में कुछ बिचौलिए सक्रिय हैं जो खुद को रसूखदार बताकर लोगों को झांसा देते हैं। मामले में बशीर खान और उमेश जैन नामक व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि इन लोगों द्वारा न केवल पैसे वसूले जाते हैं, बल्कि कार्यालय में नशे की हालत में आकर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है।

गौरतलब है कि इन आरोपियों पर पहले भी जमीन और पट्टा संबंधी विवादों के चलते सिविल लाइन क्षेत्र में मामले दर्ज हो चुके हैं, बावजूद इसके इनकी सक्रियता नगरपालिका में बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि नगरपालिका की कमान महिला अध्यक्ष और महिला सीएमओ के हाथों में होने के बाद भी परिसर में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आ रही हैं।

पीड़ितों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि परिसर में सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई जाए और इन दलालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा और रिश्वत के पात्र लोगों तक पहुंच सकें।

ये भी पढ़े – छतरपुर जनसुनवाई: कलेक्टर पार्थ जैसवाल की पहल से एक ही दिन में कई आवेदनों का समाधान

  • chhatarpur-nagarpalika-illegal-recovery-brokerage-government-schemes-brahmandwani
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ताप्ती मिल कर्मचारियों के 11 माह से लंबित वेतन का मुद्दा दिल्ली पहुंचा, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने वस्त्र मंत्रालय से की मुलाकात

    बुरहानपुर। ताप्ती मिल (नेशनल टेक्सटाइल्स कॉर्पोरेशन-एनटीसी) बुरहानपुर के कर्मचारियों…

    आगे पढ़ें
    बुरहानपुर में 7 दिवसीय SPO प्रशिक्षण संपन्न, कोटवारों और नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को सिखाए पुलिसिंग के गुर

    बुरहानपुर। जिले में आगामी मोहर्रम पर्व, धार्मिक आयोजनों और…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रिटायर्ड आईएएस से निपटने के लिए एसीएस की पोस्टिंग?

    रिटायर्ड आईएएस से निपटने के लिए एसीएस की पोस्टिंग?

    प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

    प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने