रतलाम: जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, हाटपिपलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रतलाम: कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ावदा पुलिस की चौकी हाटपिपलिया ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला बदर आरोपी दिनेश उर्फ लच्छीराम बोड़ाना अपने प्रतिबंधित क्षेत्र में घूम रहा है।

गुप्त सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने ग्राम मुण्डला परवल और लसूडिया जंगली के बीच घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते हुए क्षेत्र में मौजूद पाया गया। आरोपी के खिलाफ थाना बड़ावदा में धारा 14 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि जिले में जिला बदर आरोपी, स्थाई वारंटी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश पिता लक्ष्मण उर्फ लच्छीराम बोड़ाना (35), निवासी नयापुरा इस्लामनगर, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा, जिला रतलाम के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बड़ावदा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – रतलाम: ताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 208 किलो डोडाचूरा, अफीम और हथियार बरामद, 3 आरोपी फरार

  • ratlam-jila-badar-accused-arrest-hatpipliya-police-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना