बिजनौर: तरबूज खाने से मौत का दावा निकला गलत, एसडीएम की जांच में बीमारी बनी युवती की मौत की वजह।

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव शेर नगर नरैनी में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर युवती की मौत का कारण ‘तरबूज खाना’ बताया जा रहा था, जिसे प्रशासन और मृतका के परिजनों ने पूरी तरह से अफवाह करार दिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम नगीना विजय शंकर पुलिस बल के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। मृतका के पिता ने स्पष्ट किया है कि उनकी पुत्री की मौत किसी खाद्य पदार्थ के कारण नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रही बीमारी के चलते हुई है। परिजनों ने उन सभी खबरों का खंडन किया है जिनमें तरबूज खाने से स्वास्थ्य बिगड़ने का दावा किया जा रहा था।

एसडीएम विजय शंकर ने बताया कि प्राथमिक जांच और परिवार के बयान के अनुसार मौत स्वाभाविक और बीमारी के कारण हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के इस तरह की भ्रामक खबरें न फैलाएं। इस स्पष्टीकरण के बाद इलाके में चल रही विभिन्न चर्चाओं पर विराम लग गया है।

ये भी पढ़े – बिजनौर में गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें: भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान, एजेंसी पर भीड़

  • bijnor-news-watermelon-death-rumor-refuted-sdm-investigation-sher-nagar-naraini
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झांसी में SSP का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 27 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 14 थानों के प्रभारी बदले

    झांसी/ रानू परिहार: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा