लखनऊ: यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में पल्लवी पटेल का हल्लाबोल; चारबाग से विधानसभा तक हजारों युवाओं का पैदल मार्च

लखनऊ/राशिद सिद्दीकी: यूजीसी रेगुलेशन लागू करने की मांग को लेकर अपना दल (कमेरावादी) की नेता और विधायक पल्लवी पटेल के नेतृत्व में शनिवार को राजधानी लखनऊ की सड़कों पर भारी जनसैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने चारबाग रेलवे स्टेशन से विधानसभा तक पैदल मार्च निकालकर अपनी ताकत दिखाई और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पल्लवी पटेल ने केंद्र सरकार और न्यायपालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यूजीसी रेगुलेशन को लागू करने की राह में जानबूझकर बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं, ताकि वंचित, पिछड़े और दलित समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा एवं उचित अधिकारों से दूर रखा जा सके। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि यूजीसी रेगुलेशन बिल युवाओं के भविष्य और सामाजिक न्याय के लिए अनिवार्य है।

पल्लवी पटेल ने एलान किया कि यह लड़ाई केवल सड़कों तक सीमित नहीं रहेगी। उन्होंने कहा, “हम अपनी बात सुप्रीम कोर्ट तक मजबूती से पहुंचाएंगे। जब तक यूजीसी रेगुलेशन पूरी तरह लागू नहीं हो जाता, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। हम सड़क से लेकर सदन तक इस हक की लड़ाई को लड़ते रहेंगे।”

चारबाग से शुरू हुआ यह विशाल मार्च विधानसभा के सामने पहुंचकर समाप्त हुआ। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और भारी पुलिस बल तैनात रहा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक रुख नहीं अपनाया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़े – लखनऊ के अलीगंज में सीएनजी पंप पर दबंगई, कतार तोड़ने का विरोध करने पर परिवार से मारपीट

  • lucknow-pallavi-patel-assembly-march-in-support-of-ugc-regulation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं? सरकार के बयान पर कांग्रेस के सवाल, जानिए पूरा विवाद

    पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं? सरकार के बयान पर कांग्रेस के सवाल, जानिए पूरा विवाद

    PM Surya Ghar Yojana से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, ₹78,000 सब्सिडी का लाभ

    PM Surya Ghar Yojana से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, ₹78,000 सब्सिडी का लाभ

    ब्राजील के खिलाफ जीत का इंतजार, स्कॉटलैंड आज वर्ल्ड कप में इतिहास बदलने उतरेगा

    ब्राजील के खिलाफ जीत का इंतजार, स्कॉटलैंड आज वर्ल्ड कप में इतिहास बदलने उतरेगा

    रोनाल्डो ने रचा इतिहास, लगातार 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने

    रोनाल्डो ने रचा इतिहास, लगातार 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने