ग्वालियर में छात्रों ने धक्का देकर चलाई कार, पीएम मोदी की अपील पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन

ग्वालियर| में पेट्रोल-डीजल के सीमित उपयोग को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। जीवाजी विश्वविद्यालय के NSUI अध्यक्ष पारस यादव ने साथियों के साथ गांधी रोड पर कार को धक्का देकर विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।

NSUI नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पेट्रोल और डीजल के संयमित उपयोग की अपील की है, लेकिन भाजपा नेताओं द्वारा सैकड़ों वाहनों के साथ रोड शो और शक्ति प्रदर्शन किए जा रहे हैं। पारस यादव ने कहा कि जनता प्रधानमंत्री की अपील को मान रही है, इसलिए उन्होंने भी प्रतीकात्मक रूप से कार को धक्का देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह अपील सिर्फ आम जनता के लिए है या नेताओं को भी इसका पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में बड़े रोड शो और भारी वाहन काफिलों पर रोक लगनी चाहिए। NSUI का यह प्रदर्शन गांधी रोड पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

ब्यूरो रिपोर्ट: शाहनवाज खान 

यह भी पढ़े: NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द: पेपर लीक का सीहोर कनेक्शन, आरोपी शुभम निकला सत्यसाई यूनिवर्सिटी का छात्र; नासिक से गिरफ्तार

  • In Gwalior students pushed a car and drove it a unique demonstration by NSUI in response to Modi appeal
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना