मुजफ्फरनगर में बड़ा खुलासा: एंबुलेंस को स्कूली वाहन बनाकर बच्चों को ढोते पकड़ा गया, बिना फिटनेस और परमिट चल रहा था वाहन

मुजफ्फरनगर: जिले में चल रहे प्रवर्तन अभियान के दौरान परिवहन विभाग ने गुरुवार, 14 मई को बड़ी कार्रवाई की। जांच में एक ऐसा वाहन सामने आया जो पहले एंबुलेंस के रूप में पंजीकृत था, लेकिन उसे अवैध रूप से स्कूली वाहन में बदलकर बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

वाहन को स्कूल के रंग में पेंट कर चलाया जा रहा था। मौके पर जांच के दौरान यह वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र, बिना परमिट और बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के संचालित पाया गया। इसके अलावा यह एनजीटी और एनसीआर नियमों का भी उल्लंघन कर रहा था। परिवहन विभाग की टीम ने वाहन को थाना छपार क्षेत्र में बच्चों को उतारते समय पकड़कर निरुद्ध कर दिया। वाहन पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत ₹40,250 का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही वाहन कर की गणना अलग से की जाएगी।

विभाग ने सभी स्कूलों और वाहन स्वामियों को चेतावनी दी है कि बच्चों के परिवहन में किसी भी प्रकार के अनियमित वाहन का उपयोग न करें, अन्यथा स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी तय कर मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जा सकती है।

ये भी पढ़े – मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़: मोबाइल लूट के दो बदमाश गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

  • muzaffarnagar-ambulance-school-vehicle-caught-without-permit-40250-fine
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना