सागर में रहली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 99 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

सागर: अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रहली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार 14 मई 2026 की देर रात रहली थाना पुलिस नियमित चेकिंग और रोड पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 02 खमरिया निवासी गुड्डू उर्फ गोविंद उर्फ हरगोविंद सिंह ठाकुर ने अपने घर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी घर के पिछले दरवाजे से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाश की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सका। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के मकान से सागर गोल्ड व्हिस्की के 9 कार्टून और बंबंबई व्हिस्की से भरी 2 प्लास्टिक बोरियां बरामद कीं। जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 99 लीटर बताई गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 60 हजार 500 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने जब्त शराब को मालखाने में जमा कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।

ये भी पढ़े – सागर में ‘डायल-112’ बनी जीवनरक्षक: क्वायला ब्रिज हादसे में घायल दो शिक्षकों की समय पर बचाई गई जान

  • sagar-rehli-police-seized-99-liter-illegal-liquor-accused-absconding
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सागर में तिरंगा यात्रा ने जगाया राष्ट्रभक्ति का जोश, युवाओं की वाहन रैली में उमड़ा जनसैलाब

    सागर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सागर शहर में युवाओं…

    आगे पढ़ें
    मैहर में कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने छात्रों के साथ किया विशेष भोज, स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत हुआ आयोजन

    मैहर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री पोषण योजना के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता