एमपी की मुक्केबाज माही लामा का जलवा: पटियाला ट्रायल्स जीत चीन में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह पक्की की

भोपाल/पटियाला: मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग एकेडमी की प्रतिभाशाली मुक्केबाज माही लामा ने एनआईएस पटियाला में आयोजित असेसमेंट रैंकिंग ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप के लिए भारतीय टीम में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। 60 किलोग्राम भार वर्ग में माही ने 13 मई से 15 मई 2026 तक आयोजित ट्रायल्स में लगातार बेहतरीन जीत दर्ज कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। अब वे 15 जून से 20 जून 2026 तक चीन के गुइयांग शहर में आयोजित होने वाले विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

ट्रायल्स के दौरान माही लामा ने अपने पहले मुकाबले में हरियाणा की विंका को 4:1 के अंतर से शिकस्त दी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में उन्होंने महाराष्ट्र की दिशा पाटिल के खिलाफ 5:0 से एकतरफा जीत दर्ज कर अपनी तकनीकी श्रेष्ठता साबित की। इन दो प्रभावशाली जीतों के दम पर उन्होंने विश्व कप का टिकट हासिल किया।

माही लामा की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। माही की यह सफलता उनके कड़े अभ्यास, अनुशासन और मध्यप्रदेश की खेल अकादमियों में मिल रही आधुनिक सुविधाओं, वैज्ञानिक प्रशिक्षण व अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष परिणाम है।

ये भी पढ़े – भारतीय बॉक्सिंग टीम घोषित: पटियाला ट्रायल्स में लवलीना बोरगोहेन और साक्षी चौधरी ने पक्का किया एशियन व कॉमनवेल्थ गेम्स का टिकट

  • mahi-lama-selected-indian-boxing-team-world-cup-china-2026
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

WOMENS HOCKEY WORLD CUP: भारत ने चीन को दी कड़ी टक्कर, आखिरी पल तक चला रोमांच; 2-2 पर खत्म हुआ मुकाबला

एमस्टेलवीन: महिला हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय महिला…

आगे पढ़ें
गाले टेस्ट DAY 2: बारिश आई, खेल रुका, लेकिन भारत नहीं थमा; गाले टेस्ट में 460 रन का विशाल स्कोर

गाले: श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई