गोसेवा में रमे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोरखनाथ मंदिर गोशाला में गोवंश को खिलाया गुड़

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह जनसेवा के साथ-साथ गोसेवा में भी सहभागिता निभाई। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गोवंश को दुलार किया और उन्हें गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्मी के मौसम को देखते हुए गोशाला में गोवंश की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने गोशाला के कार्यकर्ताओं से कहा कि पशुओं के लिए पर्याप्त पानी, छाया और भोजन की व्यवस्था नियमित रूप से की जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। इससे पहले सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया।

उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर पहुंचकर शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे मंदिर परिसर में भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गोवंश के साथ समय बिताया और सेवा कार्य में भाग लिया। मुख्यमंत्री की यह दिनचर्या परंपरागत रूप से जनसेवा और धार्मिक आस्था दोनों को दर्शाती है, जिसमें वे समय-समय पर जनता से मुलाकात के साथ-साथ धार्मिक और सेवा कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं।

ये भी पढ़े – सीएम योगी ने गोरखपुर जनता दर्शन में सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

  • CM Yogi Gau Seva Gorakhnath Temple Gaushala News
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना