
जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जिससे स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। घटना थाना परिसर के बेहद नजदीक की बताई जा रही है, बावजूद इसके चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने रात के समय फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों को निशाना बनाया।
पहले उन्होंने ढाबा क्षेत्र के पास रखे सामान को हटाया और फिर आलू की दुकान से कई कट्टे आलू के बोरे चोरी कर लिए। इसके अलावा अन्य व्यापारियों का भी सामान चोरी कर लिया गया। पूरी घटना को इतनी तेजी और बेखौफ तरीके से अंजाम दिया गया कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही आरोपी फरार हो गए।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि चोरी की यह वारदात बेहद संगठित तरीके से की गई है। आरोपियों ने बिना किसी डर के पूरी दुकान का सामान खंगाला और कीमती माल लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपियों की हरकतें साफ देखी जा सकती हैं। व्यापारियों ने बताया कि थाना अधारताल पास में होने के बावजूद इस तरह की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और व्यापारियों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़े – जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कॉम्बिंग गश्त में 205 वारंट तामील, वर्षों से फरार आरोपियों पर शिकंजा
- Fearless Thieves Target Sidewalk Shops in Adhartal in Jabalpur









