
डबरा/ भरत रावत: पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम सहुना में बीती रात जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक लोगों ने गांव में पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।
जमीन को लेकर विवाद
जानकारी के अनुसार विवाद जमीन को लेकर था, जिसके चलते एक पक्ष ने कई राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग के दौरान कुछ लोगों को गोलियों के छर्रे भी लगे हैं।
मामले की जांच शुरू
वहीं गांव के करीब 10 से 15 मकानों पर गोलियों के निशान देखे गए हैं। घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है ।
- dabra-land-dispute-firing-villagers-panic









