इंदौर; 5वीं मंजिल से गिरने से MGM के जूनियर डॉक्टर की मौत; आत्महत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर/ब्रांडवाणी: इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रविवार देर रात एक जूनियर डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर का शव कॉलेज के बॉयज हॉस्टल परिसर में मिलने के बाद पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक डॉक्टर पांचवीं मंजिल से नीचे गिरे थे। पुलिस ने इस मामले की जांच आत्महत्या और हादसे दोनों एंगल से शुरू कर दी है। घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे की है।

डॉक्टर का शव हॉस्टल के ब्लॉक नंबर-5 के पास मिला

एमजीएम बॉयज हॉस्टल के ब्लॉक नंबर-5 के पास जब एक युवक का शव पड़ा मिला तो वहां मौजूद छात्रों ने तुरंत पुलिस और कॉलेज प्रशासन को तुरंत सूचना दी। बॉयज हॉस्टल में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय डॉ. अमन पटेल के रूप में हुई है। वे एमजीएम मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के फाइनल ईयर के पीजी छात्र थे। कुछ ही महीनों में उनका पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स पूरा होने वाला था।

डॉ. अमन पटेल जबलपुर के रहने वाले थे

डॉ. अमन पटेल मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले थे और उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई भी वहीं से पूरी की थी। मेडिकल शिक्षा के दौरान उन्हें एक मेहनती और प्रतिभाशाली और होनहार छात्र माना जाता था। उनके अचानक निधन की खबर से साथ पढ़ने वाले छात्र और कॉलेज स्टाफ गहरे सदमे में हैं। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद छात्रों से देर तक पूछताछ भी की।

हर एंगल की जांच में जुटी पुलिस

इंदौर के संयोगितागंज थाना पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस मामले को संदिग्ध मौत मानते हुए जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर किसी दुर्घटना की वजह से यह घटना हुई। पुलिस की जांच के दौरान घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसी वजह से पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मृत डॉक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति कुछ और स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी बारीकी से खंगाल रही है, ताकि घटना से पहले की वास्तविक गतिविधियों की जानकारी मिल सके। साथ ही मृत डॉक्टर के दोस्तों और करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है।

मेडिकल कॉलेज में शोक का माहौल

एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने डॉ. अमन पटेल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, वे शांत स्वभाव, पढ़ाई में गंभीर और अपने काम के प्रति समर्पित छात्र थे। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज के छात्रों और डॉक्टरों में शोक की लहर फैल गई। कई छात्रों ने इसे बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना बताया।

तीन महीने पहले MBBS के छात्र की हुई थी मौत

इंदौर मेडिकल कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र अंतरिक्ष अग्रवाल की भी इसी तरह हॉस्टल के चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। हालांकि, वह घटना बीआर अंबेडकर हॉस्टल के बी-ब्लॉक की है। वह कमरा नंबर 43 में रहता था।

  • indore-mgm-medical-college-junior-doctor-ki-sandigdha-maut-ki-janchn
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

MPPSC का बड़ा फैसला: 2019 से 2024 तक की मुख्य परीक्षा की कॉपियां देख सकेंगे अभ्यर्थी, जानें आवेदन प्रक्रिया

इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने पारदर्शिता…

आगे पढ़ें
‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के तहत टीकमगढ़ पुलिस ने छात्रावासों, धार्मिक संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों में चलाया जागरूकता अभियान

टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया