मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने तय किए नाम, दिल्ली से लगेगी अंतिम मुहर

भोपाल/ आदित्य शंकर तिवारी: मध्यप्रदेश कोटे से खाली हो रही राज्यसभा की तीन सीटों के लिए भाजपा में पिछले कई दिनों से मंथन चल रहा है। उस मंथन को अंतिम रुप देने के लिए सीएम हाउस में सोमवार सुबह नौ बजे से ही बैठकों का दौर तेजी से शुरु हो गया। इस बार की बैठक में अजय जामवाल,शिवप्रकाश,प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह,सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मुख्य रूप से शामिल हुए।

तीन सीटों पर नौ नामों का एक पैनल तैयार किया गया

इस बैठक से पहले पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ वर्चुअल मीटिंग हुई जिसमें शिवराज सिंह चौहान ने जिन नामों का प्रस्ताव रखा उन नामों को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी हरी झंडी दे दी। इन दोनों केन्द्रीय नेताओं की सहमति के बाद उन नामों को सीएम हाउस में हो रही बैठक में शामिल किया गया। ब्रांडवाणी समाचार को मिली सूचना के अनुसार तीन सीटों पर नौ नामों का एक पैनल तैयार किया गया है। हांलाकि जार्ज कुरियन को रिपीट करने की संभावना ज्यादा दिखाई दे रही है, उसके बाद भी मध्यप्रदेश संगठन की तरफ से कुरियन की सीट पर भी तीन नामों का पैनल तैयार किया गया है। एमपी से भेजें गए नौ नामों के पैनल में केन्द्रीय नेतृत्व तीन नामों पर अपनी मुहर लगाएगा और फिर वही अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

एमपी से राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही है

जून के महीने में एमपी से राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं, जिसमें एक कांग्रेस कोटे की है और अभी दिग्विजय सिंह उस सीट से राज्यसभा सांसद हैं। उनके अलावा दो सीट भाजपा कोटे की है जिसमें आदिवासी नेता सुमेर सिंह सोलंकी और केन्द्रीय मंत्री जार्ज कुरियन का नाम शामिल है। दिग्विजय सिंह की सीट पर भाजपा अपना कब्जा चाहती है। फिलहाल वर्तमान में विधायकों का जो गणित है उसके आधार पर कांग्रेस की सीट सुरक्षित है। लेकिन कांग्रेस के चार विधायक इधर से उधर हुए तो उसका गणित फेल होने में देरी नहीं लगेगी।

सामान्य वर्ग से एक भी राज्यसभा सांसद नहीं

जिन नामों को फायनल किया गया है उनमें एक सामान्य वर्ग,एक ओबीसी और एक एसटी कोटे से है। भाजपा राज्यसभा की सीटों पर भी सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला आजमा रही है। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं जिनमें आठ सीट भाजपा के खाते में तो तीन सीट कांग्रेस के खाते में है। कांग्रेस की तीन सीटों में दो सामान्य और एक ओबीसी वर्ग से हैं। लेकिन भाजपा के आठ सांसदों में सामान्य वर्ग से एक भी राज्यसभा सांसद नहीं है।

  • bjp-finalizes-names-for-three-rajya-sabha-seats-from-mp-approval-pending-from-delhi
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

आगे पढ़ें
भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में