खंडवा में कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस का बड़ा एक्शन, 144 आरोपी गिरफ्तार

खंडवा: कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में जिलेभर में एक साथ कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 144 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान जिले के सभी थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थाई वारंटियों, गिरफ्तारी वारंटियों, गुंडे और निगरानी बदमाशों की सघन जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत पुलिस ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेष तलाशी अभियान चलाया और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ की।

ये भी पढ़े – खंडवा: कॉलेज चलो अभियान के तहत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और ई-प्रवेश प्रक्रिया की दी जानकारी

पुलिस कार्रवाई के दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र से 8 स्थाई वारंट और 17 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। वहीं मोघाट रोड थाना क्षेत्र से 4 स्थाई वारंट और 14 गिरफ्तारी वारंटों में कार्रवाई हुई। इसके अलावा पंधाना थाना क्षेत्र से 6 स्थाई वारंट और 9 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।

पुलिस के अनुसार जिलेभर में पिछले 4 से 5 वर्षों से फरार चल रहे आरोपियों को भी इस अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। कुल कार्रवाई में 30 स्थाई वारंटी, 97 गिरफ्तारी वारंटी, 12 धारा 138 एनआई एक्ट के वारंट तथा 5 वसूली वारंटों में कार्रवाई करते हुए 144 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया है।

कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 117 गुंडा बदमाशों, 54 निगरानी बदमाशों तथा 8 जिला बदर बदमाशों की भी चेकिंग की और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई। वहीं अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 3 व्यक्तियों के खिलाफ 34(क) आबकारी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई। मध्यप्रदेश पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – भोजशाला फैसले पर खंडवा में उत्साह, घंटाघर चौक पर भारत माता की आरती और सरस्वती पूजन

 
  • khandwa-police-combing-operation-144-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें
    देवास जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत: प्रसूता के उपचार को लेकर अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

    देवास/ गौरव व्यास: देवास कलेक्टर जनसुनवाई में प्रसूता के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू