बड़वानी में खेत पर दर्दनाक हादसा, रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत

बड़वानी: राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बजट्टा उज्जवनी में खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर से रोटावेटर चलाते समय संतुलन बिगड़ने से एक किसान मशीन के घूमते ब्लेड की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान अल्केश सीताराम चौहान उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अल्केश अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े। गिरते ही वे रोटावेटर के तेज घूमते ब्लेड की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के समय आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनकर मौके पर दौड़ लगाई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राजपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही एएसआई प्रवीण मंडलोई, बंसीलाल रावत और आरक्षक सुनील डावर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रोटावेटर में फंसे शव को बाहर निकाला और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजपुर अस्पताल भिजवाया।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ट्रैक्टर चलाते समय संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद मृतक किसान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

ये भी पढ़े – बड़वानी के बाजारों में आम की बहार, हापुस से देशी आम तक 10 किस्मों की बढ़ी मांग

  • barwani-farmer-death-rotavator-accident-rajpur
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना