जावरा: “महावीर गौतम प्रसादी गृह” योजना को समाज का मिल रहा व्यापक समर्थन, सेवा कार्य की सराहना

रतलाम/जावरा: नगर में प्रारंभ की गई “महावीर गौतम प्रसादी गृह” योजना को समाजजनों का लगातार स्नेह और सहयोग प्राप्त हो रहा है। योजना शुरू होने के बाद से कई प्रतिष्ठित परिवारों द्वारा इसकी मुक्तकंठ से सराहना की जा रही है। किसी ने प्रसादी गृह पहुंचकर भोजन ग्रहण किया तो कई परिवारों ने टिफिन सेवा के माध्यम से घर पर भोजन मंगवाया।

इस पूरी व्यवस्था में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और सात्विकता की विशेष रूप से प्रशंसा की जा रही है। साथ ही इस सेवा को और अधिक व्यवस्थित एवं दीर्घकालीन रूप से संचालित करने हेतु सुझाव और शुभकामनाएं भी लगातार मिल रही हैं। भोजन व्यवस्था संयोजक संदीप श्रीश्रीमाल दिन-रात मेहनत कर पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कर रहे हैं। वे भोजन निर्माण से लेकर वितरण और टिफिन व्यवस्था तक की जिम्मेदारी सेवा भाव के साथ निभा रहे हैं।

संस्था के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार हरण ने बताया कि शुरुआत में “रामकली चाय” जावरा के निर्माता अभय कुमार और अश्विन कुमार भंडारी द्वारा इस भोजन सेवा का पांच दिनों का सहयोग लिया गया था। योजना से प्रभावित होकर उन्होंने आगे 10 दिनों का और सहयोग देने की घोषणा की, जिससे कुल 15 दिनों तक सेवा का विस्तार हुआ है।

इसी तरह अंबिका रिसॉर्ट के अशोक सुराणा द्वारा भी आगामी 10 दिनों तक सहयोग देने की घोषणा की गई है। संस्था ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे सेवा और साधर्मिक सहयोग की प्रेरणादायक भावना बताया है। संस्था को इस भोजन योजना के संचालन हेतु विभिन्न समाजजनों से खाद्य सामग्री और आवश्यक वस्तुओं का निरंतर सहयोग भी मिल रहा है। आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज की सहभागिता से यह सेवा कार्य और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ेगा।

संयोजक संदीप श्रीश्रीमाल ने बताया कि जो भी जैन परिवार टिफिन सेवा का लाभ ले रहे हैं, यदि वे किसी अन्य व्यक्ति को टिफिन लेने भेजते हैं तो इसकी पूर्व सूचना मोबाइल पर अवश्य दें। उन्होंने कहा कि यह सेवा “साधर्मिक भक्ति भावना” के अंतर्गत जैन समाज के लिए संचालित की जा रही है।

ये भी पढ़े – जावरा में गुरु कस्तुर पावन धाम लोकार्पण अवसर पर भव्य धर्मसभा, गुरु भक्ति और प्रवचन से गूंजा वातावरण

 

  • ratlam-jawra-mahavir-gautam-prasadi-grih-yojana-jain-community-service-support-tiffin-scheme
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, मुख्यमंत्री बोले- इसी सत्र में होगा पारित

    मध्य प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका