
जगदलपुर/आदित्य शंकर तिवारी: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जगदलपुर में आयोजित स्टेट डिनर एंड कल्चरल प्रोग्राम के दौरान लोक कलाकारों और शिल्पकारों द्वारा लगाई गई पारंपरिक लोकशिल्पों की लघु प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। दोनों मुख्यमंत्रियों ने स्थानीय जनजातीय कलाकारों और शिल्पकारों से मुलाकात कर उनसे आत्मीय संवाद किया।
कार्यक्रम में पारंपरिक कला, संस्कृति और जनजातीय शिल्प को प्रदर्शित किया गया, जिसकी अतिथियों ने सराहना की।
- Chief Minister Mohan Yadav visited the folk crafts exhibition in Jagdalpur










