दमोह में हार्डवेयर व्यापारी से मारपीट कर लूट, पुलिस जांच में जुटी

दमोह | आकिब खान: दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार रात हार्डवेयर व्यापारी के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। घायल व्यापारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार हटा नाका निवासी रजनीश उर्फ रानू साहू अपनी हार्डवेयर दुकान से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोहे के सरिए लेकर धर्मपुरा फाटक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए दो लोगों ने उन्हें रोक लिया। घायल व्यापारी का आरोप है कि पप्पू उर्फ आशिक कुरैशी और उसके पिता पुल्ली कुरैशी ने पहले सरियों को लेकर विवाद किया और बाद में पैसों की मांग करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसकी सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल छीन लिया। साथ ही बंदूक की बट और लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को उसका भाई रितेश साहू जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी एचआर पांडे और कोतवाली टीआई अस्पताल पहुंचे और घायल के बयान दर्ज किए। सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े: रायसेन: आरसीएमएस पोर्टल के प्रकरणों का समयसीमा में करें निराकरण; कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा

  • Hardware merchant beaten and robbed in Damoh police investigating
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना