मैहर: राष्ट्रीय राजमार्ग के कनेक्टिंग प्वाइंट पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने के निर्देश; कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी

मैहर/देवेश शर्मा। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को कटनी-बेला हाईवे के कनेक्टिंग प्वाइंट पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने और सड़क सुरक्षा उपाय मजबूत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और ब्लैक स्पॉट सुधार कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर संजना जैन, आरटीओ संजय श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ब्लैक स्पॉट खत्म करने के निर्देश

कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही जल्द पूरी की जाए और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड एवं साइनेज लगाए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण और मुख्य मार्गों के कट प्वाइंट पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाए, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके।

बैठक में अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर ब्लैक स्पॉट सुधार कार्य पूरा कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। एनएचएआई अधिकारियों ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांच ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें हटाने की कार्रवाई जारी है। आरटीओ संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सेव लाइफ फाउंडेशन की टीम 20 से 22 मई तक विंध्य क्षेत्र का दौरा करेगी और सतना-मैहर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण करेगी।

यह भी पढ़े: रायसेन: आरसीएमएस पोर्टल के प्रकरणों का समयसीमा में करें निराकरण; कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा

  • Instructions for making zebra crossing at the connecting point of National Highway
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

रायसेन: कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का हुआ सामूहिक गायन

रायसेन: माह जून 2026 के प्रथम कार्यदिवस पर सोमवार को…

आगे पढ़ें
रायसेन कलेक्ट्रेट में टीएल बैठक आयोजित, कलेक्टर ने की योजनाओं और शिकायतों की समीक्षा

रायसेन: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित टीएल (टाइम लिमिट)…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी बैठक: पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाभियान की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी बैठक: पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाभियान की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

डबरा में सीएम मोहन यादव के बयान पर भड़की कांग्रेस: अग्रसेन चौराहे पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ धुन के साथ अनोखा प्रदर्शन, जीतू पटवारी ने कहा- मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार

डबरा में सीएम मोहन यादव के बयान पर भड़की कांग्रेस: अग्रसेन चौराहे पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ धुन के साथ अनोखा प्रदर्शन, जीतू पटवारी ने कहा- मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार

हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला: थाने के सामने प्रदर्शन के दौरान सिर में आई चोट, भाजपा पर लगाया आरोप

हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला: थाने के सामने प्रदर्शन के दौरान सिर में आई चोट, भाजपा पर लगाया आरोप

‘134वें मन की बात’ में पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश: भीषण गर्मी से बचाव की अपील, चोल काल के ताम्रपत्रों की वापसी और एथलीटों की सफलता पर की चर्चा

‘134वें मन की बात’ में पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश: भीषण गर्मी से बचाव की अपील, चोल काल के ताम्रपत्रों की वापसी और एथलीटों की सफलता पर की चर्चा

भोपाल में NSUI का महाप्रदर्शन: NEET पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा; प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल में NSUI का महाप्रदर्शन: NEET पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा; प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी