जावरा: केबल चोरों का पुलिस और सुरक्षाकर्मियों पर हमला, 16 आरोपी हिरासत में, वाहन क्षतिग्रस्त

जावरा/ आशीष शर्मा: रिंगनोद थाना क्षेत्र की रोल मगरे पहाड़ी में मंगलवार रात केबल चोरी रोकने गई पुलिस और सुरक्षाकर्मियों पर 30 से अधिक चोरों ने हमला कर दिया। इस दौरान पथराव और गोफन से किए गए हमले में एएसआई संजय बोडाना सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद को भी हल्की चोटें आईं। पुलिस वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपियों ने  पत्थरबाजी शुरू कर दी

जानकारी के अनुसार, केबल चोरी करने आए आरोपियों ने पहले पवन चक्की के सुरक्षाकर्मी दुला 50 पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपियों ने पहाड़ियों से पत्थरबाजी शुरू कर दी।

घायल सुरक्षाकर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल  रेफर किया गया 

घटना में प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिंह हाड़ा, राजेश सेंगर, मनोज पांडे और कमल बघेल सहित अन्य जवान भी घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल सुरक्षाकर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल और फिर इंदौर रेफर किया गया है।

16 आरोपि  हिरासत में

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मामले में डकैती और हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

  • javra-30-cables-thieves-attack-police-several-injured-stone-pelting-vehicle-damaged
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

दिल्ली दंगा साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम ने मांगी जमानत, अदालत में दाखिल की याचिका

नई दिल्ली। फरवरी 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘राष्ट्रवाद’ का नया शोरूम: पोर्ट गया, एयरपोर्ट गया, सैनिक स्कूल गया… क्या अब सेना भी ‘साहब के मित्र’ की होगी?

‘राष्ट्रवाद’ का नया शोरूम: पोर्ट गया, एयरपोर्ट गया, सैनिक स्कूल गया… क्या अब सेना भी ‘साहब के मित्र’ की होगी?

राष्ट्रपति भवन से लोकतंत्र का अपमान? 2 करोड़ जनता के दूतों को समय नहीं, आदिवासी महिला मीनाक्षी नटराजन का रास्ता रोकने के पीछे क्या है BJP की मंशा?

राष्ट्रपति भवन से लोकतंत्र का अपमान? 2 करोड़ जनता के दूतों को समय नहीं, आदिवासी महिला मीनाक्षी नटराजन का रास्ता रोकने के पीछे क्या है BJP की मंशा?

लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?