पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का PoK में ‘The End’; अज्ञात हमलावरों ने दफ्तर में घुसकर गोलियों से भूना

श्रीनगर/आदित्य शंकर तिवारी: 2019 के पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान को पाकिस्तान में अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना मुजफ्फराबाद में हुई जहां हमजा अपने अपने ऑफिस में था।

अल-बद्र का आतंकवादी हमज़ा बुरहान, जिसे “डॉक्टर” के नाम से भी जाना जाता था, पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा मारा गया है। पाकिस्तान के मुजफ़्फराबाद में हुए एक हमले में उसे कई गोलियां लगी थीं। गौरतलब है कि 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से बुरहान एक था, जिसकी पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (POK) में अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी है।

पुलवामा का रहने वाला बुरहान, 2022 में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आतंकवादी घोषित किया गया था। पुलवामा के रत्नीपोरा इलाके के खरबतपोरा गांव में जन्मा बुरहान, 2017 में उच्च शिक्षा हासिल करने के बहाने पाकिस्तान चला गया था। हालांकि, बाद में वह प्रतिबंधित संगठन अल-बद्र में शामिल हो गया और आखिरकार कमांडर के पद तक पहुंच गया। वह कश्मीर घाटी में कई आतंकवादी हमलों में शामिल था।

2019 के पुलवामा हमले में 40 से अधिक जवान शहीद हुए थे। बताया जा रहा है यह एक ख़ुफ़िया मास्टरमाइंड था।

हाफिज सईद के करीबी की भी हत्या

इससे पहले इसी साल अप्रैल में हाफिज सईद के करीबी की भी हत्या कर दी गई थी। लश्कर-ए-तैयबा का अहम चेहरा और हाफिज सईद का करीबी सहयोगी शेख यूसुफ़ अफरीदी अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में मारा गया था. ये घटना खैबर पख्तूनख्वा के खैबर इलाके के लांडी कोतल में हुई थी, जो इस्लामाबाद से करीब 250 किलोमीटर दूर है।

जानकारी के अनुसार लश्कर-ए-तैयबा का अहम चेहरा और हाफिज सईद का करीबी सहयोगी शेख यूसुफ़ अफरीदी अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में मारा गया था। ये घटना खैबर पख्तूनख्वा के खैबर इलाके के लांडी कोतल में हुई थी, जो इस्लामाबाद से करीब 250 किलोमीटर दूर है।

एक साल पहले 18 मई 2025 को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में लश्कर-ए-तैएबा के टॉप कमांडर सैफुल्लाह खालिद कोअज्ञात हमलावर ने मार गिराया था. आतंकी खालिद लंबे समय से नेपाल से टेरर एक्टिविटी ऑपरेट कर रहा था। लेकिन हत्या के वक्त वह सिंध प्रांत में था और वहां रजाउल्लाह के नाम से छिपकर रह रहा था. खालिद भारत पर हुए तीन बड़े हमलों शामिल था।

हमजा बुरहान, आफरीदी या सैफुल्लाह ही इस लिस्ट में अकेले नाम नहीं हैं। 2021 के बाद से पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में ऐसे कई आतंकी मारे गए हैं जो नई दिल्ली की “वांटेड लिस्ट” में शामिल थे। देखने वाली वाली बात ये है कि इन सभी आतंकियों को अज्ञात हमलावर ने मौत के घाट उतारा है. मारे गए आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा (LeT), हिज्बुल मुजाहिदीन (HuM), जैश-ए-मुहम्मद (JeM) जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े थे। लगातार मारे जा रहे आतंकियों के बाद पाकिस्तान में रह रहे सभी प्रमुख आतंकियों में इसका खौफ देखा जा रहा है।

40 से ज्यादा जवान हुए थे शहीद

आपको याद दिला दें कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर एक आत्मघाती आतंकी हमला हुआ था। इस कायराना हमले में देश के 40 से ज्यादा वीर जवान शहीद हो गए थे। इस पूरे हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने वाले मुख्य चेहरों में हमजा बुरहान का नाम शामिल था। भारत लंबे समय से इस आतंकी की तलाश में था. अब पाकिस्तान की धरती पर अज्ञात हमलावरों द्वारा उसकी मौत की खबर ने एक बार फिर हलचल मचा दी है।

मुजफ्फराबाद में खुद को बताता था टीचर

सुरक्षा एजेंसियों और सूत्रों के अनुसार, भारत में कई बेगुनाह लोगों और जवानों के खून से हाथ रंगने वाला यह आतंकी पाकिस्तान में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। वह मुजफ्फराबाद में खुद को एक आम स्कूल टीचर बताता था और इसी आड़ में अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था। लेकिन गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने उसकी इस चालाकी का अंत कर दिया और मुजफ्फराबाद के बीच उसे मौत के घाट उतार दिया।

  • pulwama-attack-mastermind-hamza-burhan-killed-in-pok-by-unknown-gunmen
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

महाराष्ट्र में कैब और ऑटो चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, नियम तोड़ा तो परमिट पर भी संकट

महाराष्ट्र में अब कमर्शियल यात्री वाहन चलाने वाले ड्राइवरों…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप