
रायसेन: सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग संचालनालय भोपाल तथा मध्यप्रदेश जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित डाइट सभागृह में नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत चार दिवसीय जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन विकासखंड बेगमगंज और सिलवानी की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता फैलाना है। प्रशिक्षण प्राप्त वालंटियर अब अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर उन्हें नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान श्रीमती सरिता प्रजापति ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। जिला चिकित्सालय रायसेन में पदस्थ डॉक्टर कल्पेश ने नशे से होने वाले मानसिक रोगों और उससे बचाव के उपाय बताए।
किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता मिथुन यादव ने किशोरों और युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर जागरूक करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपसंचालक सामाजिक न्याय मनोज बॉथम, मास्टर ट्रेनर राजीव वेद, प्रकाश शर्मा तथा उत्कर्ष नशा मुक्ति केंद्र वाल्मीकि की ओर से प्रशांत चौहान कोऑर्डिनेटर के रूप में उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े – रायसेन: आदतन अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई, हर सप्ताह मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश
- raisen-master-volunteer-training-under-nasha-mukt-bharat-abhiyan









