सागर में दिल दहला देने वाली वारदात: कुएं में मिले मां-बेटी के शव, पत्थर बंधा होने से बढ़ा शक

सागर: जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रापुर चौकी के सड़ेंरी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कुएं से मां और उसकी 3 वर्षीय मासूम बेटी के शव बरामद किए गए। ग्रामीणों ने कुएं में झांककर शव दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान देवका लोधी और उनकी बेटी पलक लोधी (लगभग 3 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल बन गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि दोनों शवों के साथ भारी पत्थर बंधा हुआ था, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। इसी कारण यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या का मामला है या किसी अन्य कारण से हुई मौत।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। शवों से पत्थर बंधे मिलने के कारण हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

ये भी पढ़े – सागर में सनसनी: पुलिस कार्रवाई के विरोध में ढाई साल की बच्ची संग परिवार 1000 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा, SDRF रेस्क्यू जारी

  • sagar-baheriy-thana-saderi-village-mother-daughter-dead-body-well-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना