कासगंज में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, कार्यकर्ताओं ने 2027 चुनाव में जीत का लिया संकल्प

कासगंज: जिले के सोरों स्थित मंडपम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026” सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में जिले और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लेकर कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के “अंत्योदय” और “एकात्म मानववाद” के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है। प्रशिक्षण सत्रों में आगामी चुनावों को देखते हुए रणनीति, संगठनात्मक अनुशासन और जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर पटियाली विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी आराम सिंह शाक्य ने भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाना चाहिए। जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर एवं बूथ स्तर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। समापन सत्र में सभी कार्यकर्ताओं ने 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़े – कासगंज: गैंगस्टर कुलदीप पांडेय पर NSA के तहत कार्रवाई, डीएम ने जारी किया निरुद्धि आदेश

 
 
  • kasganj-bjp-training-camp-pandit-deendayal-upadhyay-2026-concludes
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना