खंडवा में राष्ट्रीय बजरंग दल का प्रशिक्षण वर्ग जारी; युवाओं को वैचारिक और शारीरिक प्रशिक्षण दिया

खंडवा/नितिन झावर: जिले में स्थित वैदिक गुरु कुल एकेडमी स्कूल में राष्ट्रीय बजरंग दल मालवा प्रांत द्वारा आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 18 मई से 23 मई तक संचालित किया जा रहा है। राष्ट्रीय बजरंग दल के इस प्रशिक्षण वर्ग में युवाओं को शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक रूप से तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। इस आयोजन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री प्रदीप गौर का मार्गदर्शन शिक्षार्थियों को लगातार मिल रहा है, वहीं क्षेत्रीय पदाधिकारी भी समय-समय पर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दे रहे हैं।

वैदिक गुरु कुल एकेडमी स्कूल के इस प्रशिक्षण वर्ग में युवाओं को विभिन्न विषयों पर बौद्धिक सत्र, चर्चा सत्र और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। जिसमें शारीरिक गतिविधियों के तहत एयर गन राइफल, नियुद्ध, कराटे, दंड, तीरंदाजी और बाधा प्रशिक्षण शामिल हैं। इसके साथ ही शिक्षार्थियों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं, मीडिया समन्वय, ज्ञापन सौंपने, धरना-प्रदर्शन और अन्य सामाजिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान धरना-प्रदर्शन और प्रतीकात्मक पुतला दहन का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद भोपाल क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजू चरणागर, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांत महामंत्री भूपेंद्र पाटीदार, प्रांत कोषाध्यक्ष मुकेश पाटीदार, प्रांत मंत्री देवेंद्र आंजना और प्रांत संगठन महामंत्री संजय यादव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री किशोर यादव द्वारा दी गई।

  • khandwa-rashtriya-bajrang-dal-training-camp-2026
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘राष्ट्रवाद’ का नया शोरूम: पोर्ट गया, एयरपोर्ट गया, सैनिक स्कूल गया… क्या अब सेना भी ‘साहब के मित्र’ की होगी?

‘राष्ट्रवाद’ का नया शोरूम: पोर्ट गया, एयरपोर्ट गया, सैनिक स्कूल गया… क्या अब सेना भी ‘साहब के मित्र’ की होगी?

राष्ट्रपति भवन से लोकतंत्र का अपमान? 2 करोड़ जनता के दूतों को समय नहीं, आदिवासी महिला मीनाक्षी नटराजन का रास्ता रोकने के पीछे क्या है BJP की मंशा?

राष्ट्रपति भवन से लोकतंत्र का अपमान? 2 करोड़ जनता के दूतों को समय नहीं, आदिवासी महिला मीनाक्षी नटराजन का रास्ता रोकने के पीछे क्या है BJP की मंशा?

लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?