डबरा के बेरखेड़ा गांव में भीषण आग, भूसा और कंडों के कूप जलकर खाक; लाखों के नुकसान की आशंका

ग्वालियर: डबरा क्षेत्र स्थित बेरखेड़ा गांव में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी कि उसे बुझाने के लिए कई फायर ब्रिगेड वाहनों को मौके पर पहुंचना पड़ा। शुरुआती प्रयासों में आग पर काबू नहीं पाया जा सका, जिसके बाद अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया गया।

जानकारी के अनुसार गांव के पास रखे कंडों के कूप और भूसे के बड़े भंडार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास का पूरा इलाका धुएं और आग की लपटों से भर गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं। ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रही।

आगजनी की इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कंडे और भूसा पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते आग को आसपास के घरों और अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़े – डबरा में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, सप्लीमेंट्री परीक्षा से वंचित हुए छात्र

  • dabra-berkheda-village-massive-fire-bhusa-kande-damaged
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना