डबरा में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, सप्लीमेंट्री परीक्षा से वंचित हुए छात्र

डबरा | भरत रावत | 21 मई 2026: डबरा के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसने दर्जनों छात्र-छात्राओं के भविष्य पर संकट खड़ा कर दिया। मामला बारहवीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा से जुड़ा है, जहां नोटिस बोर्ड पर परीक्षा की तारीख 21 मई लिखी गई थी, लेकिन परीक्षा 19 मई को ही आयोजित कर ली गई। जब छात्र-छात्राएं 21 मई को परीक्षा देने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि पेपर पहले ही कराया जा चुका है। इसके बाद परीक्षा से वंचित छात्र और उनके परिजन आक्रोशित हो गए।

केंद्र अध्यक्ष पर लापरवाही के आरोप

जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्र अध्यक्ष ज्योतिर्मय शुक्ला पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। छात्रों का कहना है कि नोटिस बोर्ड पर दी गई तारीख के अनुसार वे परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, लेकिन दो दिन पहले परीक्षा आयोजित होने से वे पेपर नहीं दे सके। परीक्षा से वंचित रही छात्रा वैष्णवी जैन और छात्र आदिल साह ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

जांच शुरू, कार्रवाई का आश्वासन

मामले की जानकारी मिलते ही ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आकाश धाकरे मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। बीईओ ने माना कि प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आई है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा छात्रों के भविष्य को भुगतना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े: रायसेन: आरसीएमएस पोर्टल के प्रकरणों का समयसीमा में करें निराकरण; कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा

  • Major negligence of the education department in Dabra students deprived of supplementary examination
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

डबरा सिविल अस्पताल पहुंचीं एसडीएम जूही गर्ग, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

डबरा।भरत रावत| डबरा सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप