छतरपुर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई: एकल ग्राम नल-जल योजनाओं में लापरवाही पर FIR और वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश

छतरपुर: जिले में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी एकल ग्राम नल-जल योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने विभागीय लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। समीक्षा के दौरान पीएचई विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि नल-जल योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर ने योजनाओं की धीमी प्रगति और कार्य में अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसार ट्रेडिंग कंपनी, मुरैना को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए, वहीं अनुज द्विवेदी गौरिहार फर्म के खिलाफ सार्वजनिक असुविधा और कार्य में लापरवाही को देखते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी जारी किए।

कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन ठेकेदारों द्वारा कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए री-टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जाएगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट उत्पन्न न हो। इसके साथ ही लवकुशनगर क्षेत्र के रजपुरवा, मुंडेरी, नगरौली और शाहपुर पटली सहित कई गांवों में खराब प्रगति को देखते हुए संबंधित कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए।

वहीं लापरवाही बरतने पर सब इंजीनियर अतुल शर्मा और देवेंद्र सिंह घोष की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के भी आदेश जारी किए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी योजनाएं सरकार की प्राथमिकता में हैं और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़े – छतरपुर के लवकुशनगर में पटाखा कारखानों और भंडारण स्थलों का निरीक्षण; सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश

  • chattarpur-collector-nal-jal-yojana-fir-blacklist-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में