उमरिया में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, सोन नदी घाट से 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार

उमरिया: जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की हैं। यह कार्रवाई थाना मानपुर पुलिस टीम द्वारा सोन नदी घाट क्षेत्र में की गई, जिससे अवैध खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक उमरिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देश तथा एसडीओपी उमरिया के नेतृत्व में जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में थाना मानपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम परासी स्थित सोन नदी घाट से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर उसका परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर छापामार कार्रवाई की, जिसमें तीन रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा गया। इनमें सोनालिका, पावरट्रैक और जॉन डियर कंपनी के वाहन शामिल हैं।

ये भी पढ़े – छतरपुर–महोबा रोड हरवल गार्डन कैंपस गोदाम में भीषण आग, बीड़ी पत्तों से भरी गाड़ी जलकर खाक

पुलिस ने मौके से तीनों चालकों को भी हिरासत में लिया और दस्तावेजों की मांग की, लेकिन वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर थाना मानपुर परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया। आरोपियों के खिलाफ इस्तगाशा धारा 106 BNSS के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

साथ ही प्रकरण को खनिज विभाग उमरिया को भी भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए चालकों में अरविंद उर्फ रामसिंह कोल (21 वर्ष), निवासी टिकुरी टोला मानपुर, फूलचंद बैगा (27 वर्ष), निवासी ग्राम छपरौड़ मानपुर और राजेंद्र जायसवाल (35 वर्ष), निवासी ग्राम परासी मानपुर शामिल हैं। इस कार्रवाई में एसडीओपी उमरिया पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मानपुर और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – उमरिया पुलिस की कार्रवाई से भड़के बरही के व्यापारी; जुलुस निकालकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

  • umaria-illegal-sand-mining-action-son-river-3-tractor-trolley-seized
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में