छतरपुर में रात्रि गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई, क्रेटा कार से 2 देशी कट्टे और कारतूस सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर: अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध 315 बोर देशी कट्टे, जिंदा कारतूस, डंडा और एक क्रेटा कार जब्त की है। जब्त वाहन और सामान की कुल कीमत लगभग 6 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशानुसार जिलेभर में अवैध हथियार रखने और उनके कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि एक कार में कुछ युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई और बीएसएनएल ऑफिस के पास घेराबंदी की गई।

पुलिस को देखकर कार में बैठे संदिग्धों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार से दो अवैध 315 बोर के देशी कट्टे, जिंदा कारतूस और एक डंडा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन सहित तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय सिंह यादव पिता श्याम लाल यादव निवासी ग्राम बूढ़ा थाना सिविल लाइन, शिवम पटेल उर्फ ओमप्रकाश पिता कुंवरलाल पटेल निवासी ग्राम बूढ़ा थाना सिविल लाइन तथा एक विधि विरुद्ध किशोर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से हथियारों के स्रोत और संभावित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन हथियारों का उपयोग किसी वारदात में किया जाना था या नहीं। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, उप निरीक्षक मथुरा प्रसाद, आरक्षक सूरजभान, प्रशांत, रूपेश और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – छतरपुर–महोबा रोड हरवल गार्डन कैंपस गोदाम में भीषण आग, बीड़ी पत्तों से भरी गाड़ी जलकर खाक

  • chhatarpur-civil-line-police-illegal-desi-katta-creta-car-three-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में