गुना में नशीले एविल इंजेक्शन सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 240 इंजेक्शन बरामद, मेडिकल स्टोर संचालक पर भी कार्रवाई

गुना: कैंट थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले एविल इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 240 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं और दोनों के खिलाफ एनडीपीएस/ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मालपुर रोड स्थित मरघटशाला के पास दो व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे और थैले में नशीले इंजेक्शन लेकर खड़े हैं और उन्हें बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़े – गुना/आरोन में गैंग का सोशल मीडिया पर हथियारों संग रौब, पिस्टल लहराते फोटो वायरल होने से फैली दहशत

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सचिन (पुत्र सुनील राठौर, निवासी भार्गव कॉलोनी, गुना) और विशाल (पुत्र कैलाशचंद ओझा, निवासी सुदामा कॉलोनी, बूढ़े बालाजी, गुना) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद सामान से 10 कार्टून बॉक्स में रखे कुल 240 एविल इंजेक्शन बरामद हुए। जब पुलिस ने इनके वैध दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये नशीले इंजेक्शन श्रीराम कॉलोनी स्थित ‘धाकड़ मेडिकल स्टोर’ के संचालक हरिमोहन धाकड़ से खरीदे थे। इस खुलासे के बाद पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े – गुना बायपास पर दर्दनाक हादसा; अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

  • guna-nashile-avil-injection-supply-arrest-240-injection-seized-medical-store-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में