साधु बनकर झाड़-फूंक के बहाने चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर और 2 बाइक बरामद

रतलाम (सुखेड़ा/पिपलौदा): चौकी सुखेड़ा थाना पिपलौदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साधु के वेश में घरों में घुसकर झाड़-फूंक के बहाने चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

घटना 21 मई 2026 की है, जब ग्राम पंचेवा निवासी फरियादिया कारीबाई भील ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चार अज्ञात व्यक्ति उसके घर आए और खुद को झाड़-फूंक करने वाला बताते हुए भिक्षा मांगने लगे। आरोपियों ने घर में गेहूं और चावल की ढेरी बनाकर तंत्र-मंत्र का नाटक किया और घरवालों को विश्वास में लेकर कहा कि यदि किसी के पास जेवर हैं तो उन्हें ढेरी पर रख दें, ताकि “भूत-प्रेत का साया” हटाया जा सके।

इसी दौरान फरियादिया की पुत्री ने अपने गहने—एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल और एक चांदी की चेन ढेरी पर रख दिए। इसके बाद आरोपियों ने चालाकी से गहनों को छिपा लिया और परिवार को थोड़ी दूरी पर बैठाकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद जब परिवार ने जांच की तो गहने गायब मिले, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की और विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी संदीप मालवीय के पर्यवेक्षण में चौकी सुखेड़ा टीम प्रभारी उनि. राजू मखोड के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम ने हुसैन टेकरी जावरा क्षेत्र से चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, चांदी की चेन तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें (MP14 NE 5466 एवं एक बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस) बरामद कर लीं। बरामद मशरुका की कुल कीमत लगभग 90 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक रमेश कोली, उनि. राजू मखोड सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़े – रतलाम में पवन चक्कियों से कॉपर केबल लूट का खुलासा, 16 आरोपी गिरफ्तार; 30 लाख का माल बरामद

  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में