रायसेन में चौसिंगा के अवैध शिकार का खुलासा, दो सगे भाइयों समेत चार शिकारी गिरफ्तार

रायसेन/दीपक श्रीवास्तव की रिपोर्ट: जिले में वन्यजीव संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौसिंगा के अवैध शिकार मामले का खुलासा किया है। टीम ने घेराबंदी कर दो सगे भाइयों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से शिकार में इस्तेमाल की गई सामग्री जब्त की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, डीएफओ प्रतिभा शुक्ला के निर्देशन में वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में चौसिंगा का अवैध शिकार किया गया है। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में घेराबंदी की और चारों आरोपियों को मौके से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध 12 बोर बंदूक, खाली खोखे, शिकार किया गया मांस, टॉर्च और अन्य शिकार सामग्री बरामद की गई है। जब्त सामान को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

वन विभाग के अनुसार यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात जंगल क्षेत्र में अंजाम दी गई थी। आरोपियों ने चौसिंगा वन्यजीव का अवैध शिकार किया था। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से जंगल क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाद अहमद (जैन मंदिर के पास), आदिल खान और अमान खान (तहसील मोहल्ला), तथा राशिद खान (शरीफ कॉलोनी, रायसेन) के रूप में हुई है। इनमें आदिल खान और अमान खान सगे भाई हैं। वन विभाग अब यह भी जांच कर रहा है कि आरोपियों का किसी बड़े शिकार गिरोह से कोई संबंध है या नहीं। अधिकारियों ने कहा है कि वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – रायसेन में दर्दनाक हादसा: कुएं में डूबने से तीन बालिकाओं की मौत, गांव में पसरा मातम

  • raisen-chausinga-wildlife-poaching-four-arrested-gun-seized
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना