राहतगढ़ में 25 मई से 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को दिया आमंत्रण

सागर: जिले के राहतगढ़ नगर में 25 मई से 3 जून 2026 तक 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर जैन समाज और आयोजन समिति द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जैन समाज एवं आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री राजपूत को आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन विश्व शांति, जनकल्याण और समाज में सकारात्मक ऊर्जा के संदेश के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राहतगढ़ में जैन समाज द्वारा आयोजित यह धार्मिक और पुण्य कार्य सराहनीय है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का प्रयास करने की बात कही।

इस दौरान आयोजन समिति और जैन समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का स्वागत किया तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई।

ये भी पढ़े – आक्रोश में सकल दिगंबर जैन समाज; संत-साध्वियों की सुरक्षा को लेकर सागर में निकाला विशाल मौन जुलूस, सौंपा ज्ञापन

 

  • sagar-rahatgarh-jain-samaj-world-peace-mahayagya-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें
    देवास जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत: प्रसूता के उपचार को लेकर अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

    देवास/ गौरव व्यास: देवास कलेक्टर जनसुनवाई में प्रसूता के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू